

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।ईसाई समुदाय का सबसे बडा त्यौहार क्रिसमस कस्बे में धूमधाम से मनाया गया इस दौरान गिरजा घर को दुल्हन की तरह सजाया गया और प्रार्थना सभा आयोजित की गई तथा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कस्बे के एक मात्र गिरजा घर को क्रिस्चियन समुदाय के लोगों ने क्रिसमस के मौके पर दुल्हन की तरह सजाया, हालांकि इसकी तैयारियां काफी पहले से चल रही थी। जो क्रिसमस के एक दिन पहले तक पूरी हो गई और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च में अनेक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजा घर जाकर सभी को बडे दिन की शुभकामनायें दी और क्रिसमस के जश्न में शामिल हुए।
बताते चलें कि भारत त्योहारों और सांस्कृतिक विविधताओं का देश है जिसमे सभी समुदाय के लोगों के त्यौहार होते हैं लेकिन ईसाई समुदाय के तीन त्यौहार क्रिसमस डे, गुड फ्राईडे और ईस्टर सण्डे होते हैं। लेकिन क्रिसमस डे का विशेष महत्व है इस दिन ईसाई समुदाय अपने धर्म प्रवर्तक ईशा मसीह का जन्मदिन मनाते हैं। बताते चलें कि कस्बे में एक मात्र गिरजा घर है जिसमे कस्बे के ईसाई समुदाय प्रार्थना सभा करते हैं इसी के चलते गिरजा घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था और सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ क्रिसमस डे मनाया।