
घने कोहरे में शहर अंधेरे के हवाले: कई वार्डों में 12–15 स्ट्रीट लाइटें खराब, शिकायतों का अंबार ——-
वाराणसी से रिपोर्ट
श्याम सुन्दर जायसवाल
अखंड भारत न्यूज़
वाराणसी में घने कोहरे के बीच अंधेरे की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रात के समय सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। शहर के कई वार्डों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे आमजन को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई वार्डों में 12 से 15 तक स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। नगर निगम में हर महीने सैकड़ों शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कोहरा बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति और खराब होती जा रही है।अंधेरा और घना कोहरा मिलकर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, जबकि ज़मीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा। लोगों ने नगर निगम से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़कों पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।