A2Z सभी खबर सभी जिले की

खुशियों_की_दास्तां

अंचल नामदेव अब स्कूटी के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*शहडोल* मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को मनपसंद लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रूपये की राशि, विद्यालयो में स्मार्ट क्लास, आने जाने के लिए बस सेवा, कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के विद्यार्थियों को साइकिले, छात्रवृत्ति जैसी अन्य सुविधाए मुहैया कराकर पढाई को सुगम बनाने का कार्य किया है।

मध्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूटी प्रदाय की जाती है। निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत शहडोल निवासी सुश्री अंचल नामदेव को कॉलेज, कोचिंग जाने हेतु स्कूटी प्रदाय की गई।

Related Articles

अंचल नामदेव ने कहा कि मैं शासकीय रघुराज क्रमांक 2 शहडोल की छात्रा हूं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 89 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। मुझे नई ऊंचाइयों को छूने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ही नहीं बल्कि मेरे लिए प्रेरणा है और इस सम्मान से मुझे नई ऊंचाइयों को छूने में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देती हूं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!