A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में आकाश की बिजली गिरने से तीन लोग हुवे घायल खेत में काम कर रहे थे एक ही परिवार के सदस्य तभी आकाशी बिजली गिरने से हुवा हादसा

मांडू में आकाश की बिजली गिरने से तीन लोग हुवे घायल

खेत में काम कर रहे थे एक ही परिवार के सदस्य तभी आकाशी बिजली गिरने से हवा हादसा

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज़/मांडू में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। यह घटना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 कनडीपुरा गांव में हुई।

Related Articles

घायल गणपत बडूकिया (55), कैलाश बडूकिया (54) और ताराचंद बडूकिया (50) अपने खेत में थे। अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वे पेड़ के नीचे खड़े थे तभी आकाशीय बिजली उन पर गिर गई।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि चलिया को सूचित किया। घायलों को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो लोगों के शरीर का पिछला हिस्सा झुलस गया है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर जेपी सिंह के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

Show More
Back to top button