जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार प्रेमचंद बैरवा ने बानसूर तहसील के गांव खोहरी की अनिशा यादव को सम्मानित किया। अनिशा यादव ने उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2025 में हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

अनिशा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सभी सदस्यों और न्यू नीरज स्कूल गिरुड़ी के प्रधानाचार्य पवन नारनौलिया, निदेशक राजेश यादव सहित विद्यालय के समस्त गुरुजनों को दिया है।

राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

