
सूर्या के वार्षिकोत्सव समारोह के मंच से भारतीय परंपराओं की विविध सांस्कृतिक झलक के साथ ही देशभक्ति की अद्भुत प्रस्तुतियों से अभिभूत हुआ कैंपस
– शिक्षा के साथ साथ जीवन जीने की शैली से भी नौनिहालों को लैस करें शिक्षक और अभिभावक – सीडीओ
– बेस्ट परमॉर्मर के साथ ही एक संस्कारित नागरिक का भी निर्माण कर रहा सूर्या संस्थान – प्रो ओपी पांडेय
– नौनिहालों पर खुद की मर्जी ना थोपें अभिभावक, स्वच्छंद रूप से खुद का बनाने दें भविष्य – प्रो जितेंद्र मिश्र
– नौनिहालों के बचपन को संवारने के साथ ही उनका कैरियर निखारने का भी है सूर्या का लक्ष्य – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी
संतकबीरनगर।
जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद का 13वा वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को उकेरती नौनिहालों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए चीफ गेस्ट जिले के मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के नौनिहालों को समय के सदुपयोग और परिवार के साथ ही समाज में संवाद का माहौल बनाने को प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही जीवन जीने की शैली से भी परिपूर्ण करना होगा।उन्होंने कहा कि आज छात्रों को दिशा देने की जरूरत है। नौकरी हासिल कर लेना और पैसा कमाना ही जीवन में पर्याप्त नहीं है। नाम और पैसा होते हुए भी यदि व्यक्ति सामाजिकता और परिवार से परे हो जाता है तब भी उसका पतन हो सकता है।इसलिए हर परिस्थिती से निपटने और उससे विचलित न होने की सीख जरूरी है। उन्होंने सूर्या के नौनिहालों की प्रस्तुतियों को अद्भुत और अलौकिक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्यों का भाग्य विधाता बनने की जिद छोड़ दें अपना कैरियर चुनने का अवसर खुले मन से दें,बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग देते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अपनी मर्जी थोपने से वे दबाव महसूस करेंगे। जिसका परिणाम होगा कि वे अपनी बात आपके समक्ष रखने में भी संकोच करेंगे।उन्होंने सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रस्तुति को सराहनीय बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो ओपी पांडेय ने वार्षिकोत्सव पर छात्र छात्राओं की प्रस्तुति को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों का परफारमेंस बेहद शानदार रहा।उन्होंने सूर्या संस्थान को रोजगार परक शिक्षा देने का हब बताया। प्रो पांडेय ने कहा कि सूर्या संस्थान सिर्फ बेस्ट परफॉर्मर्स ही नही बल्कि देश के लिए एक संस्कारित नागरिक का भी निर्माण कर रहा है। संस्थान के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। डा चतुर्वेदी ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सूर्या ग्रुप उनके नौनिहालों के बचपन को संवारने के साथ ही उनके कैरियर को निखारने के प्रति भी संकल्पित है। समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें शाल और बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने संस्थान को नित नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यालय की स्थापना से लेकर अबतक के इतिहास को सभी के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं का आभार जताया। छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शानदार मंचन की झड़ी लगा दी। बिहार और असम से लेकर पंजाब और राजस्थान की संस्कृतियों के साथ ही भोजपुरी का ऐतिहासिक मंचन करके मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इससे पहले परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी, मुख्य अतिथि सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम शंकर त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो ओपी पांडेय, प्रो जितेंद्र मिश्र, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, अभय नंद सिंह, अजय पांडेय, रत्नेश मिश्र, अजय मिश्र, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,एसआर के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडेय, अमरनाथ उपाध्य, नितिश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय,निहाल चंद्र पांडेय, रवींद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती







