A2Z सभी खबर सभी जिले की

*माँ गंगा नर्मदा कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन*

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्रावण मास के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेश के अन्नदाता किसानों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना को लेकर माँ गंगा नर्मदा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य कावड़ यात्रा माँ नर्मदा के पावन तट गांगली से करोदिया तक निकाली जाएगी।

यात्रा में श्रद्धालु माँ नर्मदा के पवित्र जल से कावड़ सजाकर आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागी होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आह्वान कर सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता ही इस पावन यात्रा की शोभा और शक्ति है। कावड़ यात्रा के माध्यम से किसानों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “माँ नर्मदा की जय-जयकार, हर खेत-खलिहान में खुशहाली अपार” का जयघोष किया जाएगा।

कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रीमती रुक्मा रवि मुवेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत मनावर ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

Show More
Back to top button