A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा

सहारनपुर- गृह मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक नागरिक सुरक्षा जनपद में कुल 360 स्वयसेवकों को प्रशिक्षित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में आदरणीय जिलाधिकारी नियन्त्रक मनीष बंसल जी के निर्देशन में जनपद सहारनपुर में दिनांक 01.11.2025 से 07.11.2025 तक महाराज सिंह डिग्री कालेज सहारनपुर में आयोजित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन माननीय विधायक राजीव गुम्बर, महाराज सिंह डिग्री कालेज के सचिव रवि सिंघल, प्राचार्य डा0अनिल कुमार, सिटी मजिस्टेट कुलदीप सिंह, डिप्टी कन्ट्रोलर  एवं चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन द्वारा किया गया।
माननीय विधायक राजीव गुम्बर जी नागरिक सुरक्षा के क्रिया कलापो की प्रशंसा करते हुये कहा गया कि देश की सीमा पर हमारे सैनिक रक्षा करते है, जबकि आमजन के मध्य स्थित नागरिक सुरक्षा के वार्डन प्रलिस प्रशासन को अनेक अवसरो एवं आपदा के समय सहयोग प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा विभिन्न आपदा से होने वाली हानि के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
नगर मजिस्टेट कुलदीप सिंह द्वारा बताया गया कि किसी भी आपदा के समय सरकारी मदद पंहुचने से पहले वहां के स्थानीय लोग ही फस्र्ट रिस्पोंडर के रूप में कार्य करते है। नागरिक सुरक्षा नगरो में नागरिक सुरक्षा के वार्डन ही फस्र्ट रिस्पोंडर के रूप में कार्य करते है। डिप्टी कन्ट्रोलर श्री कश्मीर सिंह ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशो के क्रम मे आदरणीय जिलाधिकारी नियन्त्रक  मनीष बंसल जी के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आपदाओ के समय होने वाले नुकसान को कम करने के लिये तथा पीडितो की सहायतो के स्वयंसेवको को फायर, फस्र्ट एड एंण्ड सर्च एण्ड रेस्क्यू के बारे में विशेषज्ञो द्वारा जानकारी दी जायेगी। चीफ वार्डन  राजेश कुमार जैन द्वारा कहा गया कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक बिना वर्दी के सिपाही है, जो किसी भी आपदा के समय होने वाली हानि को कम करने में अपना सहयोग प्रदान करते है। नागरिक सुरक्षा के वार्डन निःस्वार्थ सेवा भाव से अपने दायित्वो का निर्वहन करते है। सरकार द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजन नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवको की क्षमता में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी नियन्त्रक महोदय के कुशल निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महाराज सिंह डिग्री कालेज सहारनपुर के सचिव एवं प्राचार्य द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजन इनके कालेज में किये जाने के लिये नागरिक सुरक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुये कहा गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयंसेवक आमजनों को जानकारी प्रदान केरंगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनेश कुमार सहायक उप नियन्त्रक, भूपेन्द्र कुमार भण्डार अधीक्षक, पंकज मिश्रा आपदा विशेषज्ञ, अंकित कटारिया एवं नवीन सैनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 स्वयसेवको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!