A2Z सभी खबर सभी जिले की

07 अंचलों में भूमि विवाद समाधान हेतु शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन

कुल 25 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 06 मामलों का निष्पादन


जहानाबाद। विभागीय निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी 07 अंचलों में अंचल अधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से शनिवारीय जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें भूमि से संबंधित दर्जनों मामले आए जिसकी
अंचलवार प्रमुख स्थिति निम्नप्रका
जहानाबाद: 04 नए आवेदन, संबंधित पक्षों को नोटिस, काको: 05 मामलों की सुनवाई, 02 निष्पादित, 03 में पुनः नोटिस, मखदुमपुर: 04 नए आवेदन प्राप्त, घोसी: 09 आवेदन, 04 निष्पादित, 05 प्रक्रियाधीन, हुलासगंज: 05 नए आवेदन, अगली सुनवाई हेतु तिथि निर्धारित, मोदनगंज: 03 मामलों की सुनवाई, जिनमें 02 पुराने एवं 01 नया आवेदन, रतनी फरीदपुर: 02 नए आवेदन प्राप्त है।
कुल 25 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 06 मामलों का निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा भूमि विवादों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान हेतु नियमित पहल जारी है।

Show More
Back to top button