*नर्मदापुरम*। *आदिवासी विकास खण्ड केसला, जिला नर्मदापुरम* के अंतर्गत आने वाली *शासकीय माध्यमिक शाला छीतापुरा* के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। जिला नरसिंहपुर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय साईखेड़ा* में आयोजित *राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी* में छीतापुरा के विद्यार्थियों के मॉडल को *तृतीय स्थान* प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे परिवार, विद्यालय और संकुल की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। कोरकू जनजाति पर आधारित मॉडल बना आकर्षण का केंद्र प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शासकीय माध्यमिक शाला छीतापुरा की कक्षा 8वीं की छात्रा कविता लविस्कर और छात्र पुष्कर उइके* द्वारा प्रस्तुत *”उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश की कोरकू जनजाति”* विषय पर आधारित मॉडल ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से कोरकू जनजाति से जुड़े आभूषण, वेशभूषा, खाद्य पदार्थ, शिल्पकला, रीति-रिवाज, कृषि के तरीके से संबंधित व्यावहारिक और उपयोगी विचार प्रस्तुत किए। *मार्गदर्शक शिक्षकों की रही अहम भूमिका* यह सफलता *संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया* के अंतर्गत आने वाली शास. माध्यमिक शाला छीतापुरा के *मार्गदर्शक शिक्षक श्री गोंडू मर्सकोले एवं प्रधान पाठक श्री रामसुरेश चौहान (कुटे)* सहित समस्त स्टाफ के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। आदिवासी विकास खण्ड केसला की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

