A2Z सभी खबर सभी जिले की

*बेनीडीह लिंक साइडिंग में डंपर पलटा, चालक सुरक्षित — सुरक्षा लापरवाही पर कर्मियों ने जताई नाराजगी*

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,, अखंड भारत न्यूज़

बाघमारा:बीसीसीएल एएमपी कोलियरी के बेनीडीह लिंक साइडिंग में शनिवार की शाम खेमका कोल कैरियर कंपनी का कोयला लोड आयशर डंपर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। कंपनी के कुछ कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर कार्य कराया जा रहा है। साइडिंग के सड़क की स्थिति पर असंतोष जताया. इधर, बरोरा चेकपोस्ट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बकरी मालिक घटना को लेकर परेशान नजर आए।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button