A2Z सभी खबर सभी जिले की

दीपावली के पर्व पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में विशेष श्रृंगार झाँकी

 

दीपावली के पर्व पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में विशेष श्रृंगार झाँकी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – आदि वृंदावन कामवन के एकमात्र प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दीपावली पर्व पर लक्ष्मीनारायण भगवान का अलौकिक एवं दिव्य श्रृंगार किया गया । डॉ भगवान मकरन्द के अनुसार दीपावली भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की उपासना का पर्व है । अतः भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी जी की विशेष आराधना पूजा अर्चना सुख ऐश्वर्य एवं धन वैभव की श्रीवृद्धि करती है। इस पर्व पर कामवन के डीग गेट स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष श्रृंगार झांकी सजाई गई । डीग गेट स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर के सेवायत राजू एवं राजेश शर्मा ने बताया कि पूर्व सेवायत श्री कांति प्रसाद शर्मा के द्वारा प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीणोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के साथ ही जो पुरातन रीति अपनाई गई है । उन्ही का अनुसरण करते हुए दीपावली पर्व पर भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी नारायण का विशेष अभ्यंग स्नान, अभिषेक एवं सुंदर श्रृंगार एवं झांकी का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!