A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्तिक मास में कामवन दर्शन करने आ रहे हैं हजारों भक्त

 

 

कार्तिक मास में कामवन दर्शन करने आ रहे हैं हजारों भक्त

Related Articles

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – ब्रज 84 कोस दर्शन करने आये विदेशी भक्तों सहित असम,जम्मू ,हिमाचल प्रदेश ,उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के हजारों कृष्ण प्रेमियों ने हरे कृष्ण संकीर्तन करते हुए तीर्थराज विमलकुण्ड की परिक्रमा कर आचमन व दर्शन किये।विमल बिहारी मन्दिर पर संकीर्तन व नृत्य किया। ब्रजदर्शन को देशी -विदेशी हजारों श्रद्धालुओं ने विमल बिहारी जी की पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की।
तीर्थराज विमलकुण्ड पर वर्ष भर बड़ी संख्या में देश -विदेश से कृष्ण धर्मावलंबी दर्शनार्थ आते हैं। 1500 विदेशी भक्त इस्कान क़े सानिध्य में कामवन में प्रवास कर कामवन विराजित लीलास्थलियों क़े दर्शन कर रहे हैं। सभी भक्तजन कामवन विराजित तीर्थराज विमलकुण्ड ,विमल बिहारी जी सहित श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थलियों चरण पहाड़ी ,भोजन थाली ,खिसलनी शिला ,भामासुर की गुफा ,सेतुबन्ध रामेश्वर ,लंका-यशोदा,गया कुण्ड ,कामेश्वर महादेव ,पंचमुखी महादेव,पांच पांडव , वृन्दादेवी ,गोविन्ददेव जी ,गोपीनाथजी ,चौरासीखम्भा ,
गोकुल चन्द्रमा ज़ी ,मदनमोहन ज़ी आदि के दर्शन कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!