A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमथुरा

मथुरा में हुई तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

मथुरा में हुई तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले मे  हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके साथ ही कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश भी हुई। तेज़ हवाएँ, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य औसत से तीन डिग्री ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 मार्च तक पूरे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, मौसम कार्यालय ने कई क्षेत्रों में संभावित ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!