
*नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला व मिठाई से किया स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा*

*नर्मदापुरम।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के *जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी* ने पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को संगठनात्मक मजबूती को लेकर दो महत्वपूर्ण सौजन्य भेंटें कीं।सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री चौधरी अपने पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक *डॉ. सीतासरन शर्मा* से मिले। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति समाज तक पहुंचाने जैसे *सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा* हुई। *विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा* ने सभी *नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय बधाई* दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी अपने पदाधिकारियों के साथ पूर्व भाजपा जिला महामंत्री *प्रसन्न हरणे जी* के निज निवास पहुंचे। भेंट में पार्टी को बूथ तक मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर मंथन हुआ। इस अवसर पर *माननीय प्रसन्न हरणे जी* ने सभी *नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई* दी और संगठनात्मक कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इन दोनों भेंटों में *भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल, अरविंद अहिरवार, जिला महामंत्री तरुण कुमार बकोरिया, जिलामंत्री बालकिशन, श्रीराम सागर, जिला कार्यालय मंत्री माखन, सह मंत्री अखिलेश बिल्लोरे, कोषाध्यक्ष ललता प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र बाल्मीक, सह मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मेहरा, सोशल मीडिया प्रभारी रितेश कुरेशिया, आईटी सेल प्रभारी शुभम मोरे, महेन्द्र परमार, मंडल अध्यक्ष राममोहन, रामदास अहिरवार, रामभरोस अहिरवार, प्रदीप कंथेले, धनराज गोलिये, रविशंकर ब्रह्मवंशी, हरगोविंद* सहित समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
