A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा खुलासा!

धनबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात हीरक रोड आउटर लेन के पास स्थित सुनसान इलाके में छापेमारी की। सूचना थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि मोनू कुमार यादव (21 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल और KF 7.65 बोर की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं। बरामद पिस्टल पर “Made in USA” अंकित है। आरोपी हथियार से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने फरार साथी की पहचान संजय उर्फ क्रिकेट संजय के रूप में बताई, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि इस सफल कार्रवाई के लिए गठित छापेमारी दल में एसआई सोहन कुमार साहु, एसआई जोसफिना हेम्ब्रम, एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा तथा एएसआई मनोज कुमार ओझा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और अवैध हथियार बरामद किया।प्रकाश सोय ने कहा कि धनबाद पुलिस अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Show More
Back to top button