A2Z सभी खबर सभी जिले की

दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस का फ्लैग मार्च

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क और थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता शामिल था।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और व्यस्त गलियों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस की उपस्थिति ने शहरवासियों में सुरक्षा का भाव पैदा किया।

 

Related Articles

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस पहल से शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा मिला है और वे त्योहार का आनंद निश्चिंत होकर ले पा रहे हैं।

 

शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि पुलिस की उपस्थिति से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है और वे त्योहार का आनंद ले पा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!