
पुलिस ने 4 लुटेरे पकड़े
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज पुलिस ने चार लुटेरों पकड़ा है । पुलिस ने इनके पास से नगदी , बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरों ने अपनी पहचान इरफान उर्फ अरमान पुत्र कल्लू खां निवासी की पुलिया जाकिर नगर गली नं . 5 थाना क्वार्सी , अयाज अहमद पुत्र दिलशाद अहमद निवासी रजानगर थाना क्वार्सी , अमनखान पुत्र आश मौहम्मद निवासी गली नं 0 -5 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी और फैजान पुत्र अली हसन निवासी गली नं 0 8 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी के रूप में बताई है । इनसे 4700 रूपये , एक तमंचा , कारतूस , व अपाचे बाइक मिली है । आरोपियों ने शुक्रवार को बरोठा नहर के पास लूट घटना को अन्जाम दिया था और दूसरी घटना अकराबाद क्षेत्र में की थी । दोनों घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ रवि चन्द्रवाल , एसआई ताहिर अहमद , किशन पाल सिह , ट्रेनी एसआई प्रशान्त कुमार , जितेन्द्र पाराशर , हैड कॉन्स्टेबल सर्वेश कुमार , गौतम पांचाल व कॉन्स्टेबल रवि पालीवाल शामिल रहे ।
