
आस्था और सेवा का सुंदर संगम: चंडिका माता मंदिर में सौंदर्यीकरण हेतु समाजसेवी प्रवीण चौहान को साधुवाद
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
नगर की प्राचीन एवं अत्यंत श्रद्धा का केंद्र गोटमार मेले की आराध्या माँ चंडिका के पावन मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य हेतु समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी प्रवीण दशरथसिंह चौहान द्वारा किए गए सेवा-समर्पण ने पूरे क्षेत्र को भावविभोर कर दिया है। उनके सहयोग से मंदिर परिसर में माँ चंडिका का दिव्य आसन, वीर हनुमान जी का आसन, भगवान कल्याणेश्वर शिव का आसन तथा नंदी महाराज का आसन निर्मित हुआ, जिससे मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और भव्यता और अधिक निखर उठी है।

चंडी माता मंदिर समिति एवं विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति ने गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा, सेवा और सनातन परंपरा के संरक्षण का जीवंत उदाहरण है। श्री चौहान का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत रहेगा।
समिति के पदाधिकारियों एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों ने हृदय से आभार प्रकट करते हुए माँ चंडिका से प्रार्थना की कि वे श्री चौहान एवं उनके परिवार पर अपनी असीम कृपा, सुख-समृद्धि और मंगल आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

इस पुनीत सेवा से न केवल प्राचीन धरोहर का सौंदर्य संवर्धित हुआ है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी एक नया, मनमोहक एवं दिव्य स्वरूप प्राप्त हुआ है। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सेवाभावी कार्यों से हमारी सांस्कृतिक विरासत और भी सशक्त होगी तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना निरंतर प्रबल होती रहेगी।