A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे में जगह जगह संचालित हो रहे जुए के फड

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बे सहित खेतो में बडे बडे जुए के फड संचालित हो रहे हैं इतना ही नहीं कुछ मोहल्लों में तो दोपहर से शाम तक खुलेआम गलियों में ही जुआ खेला जा रहा है।

सर्दी के शुरू से ही कस्बे सहित कस्बे के आसपास खेतोँ में जुए के फड संचालित हो रहे हैं जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। बताते चलें कि कस्बे के साजन तालाब, पंछीपीर बाबा के निकट चमरौडा, फत्तूबाबा, ब्लॉक के पीछे, मीरातालाब कांशीराम कालोनी और छिमौली रोड कांशीराम कालोनी सहित कस्बे के इलाकों में खेतोँ में इस समय जमकर जुए के फड संचालित हो रहे हैं। जबकि ब्लॉक के पीछे तो सारे दिन आम रास्ता में बैठकर जुआ खेलने के चलते राहगीरों को खासी परेशानी होती है। हालांकि आएदिन खुलेआम जुआ के वीडियो वायरल होते रहते हैं फिर भी जुआरियों को पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!