

जन्मदिन पर हवन करने की तरफ बढ़ती हुई सोच ,स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कस्बे के देवी गेट मोहल्ले में स्तिथ मुकेश शर्मा के निवास पर
आर्य समाज प्रधान डॉक्टर हजारीलाल आर्य पार्षद ने वेद मंत्रों के द्वारा दिलाई हवन में आहुतियां ! मौका था नितेश शर्मा बेटा कान्हा का जन्मदिन ! जन्मदिन के अवसर पर केक काटना किया बंद और उपस्थित लोगों ने लिया संकल्प ! अपने बच्चों के जन्मदिन पर केक नहीं काटेंगे , मामबत्तियां नहीं बुझायेंगे हवन करेंगे करवाएंगे ,घी के दीपक जलाएंगे ऐसा संकल्प दिलाया ! डॉक्टर आर्य ने उपस्थित लोगों से अपील की की विदेशी ठंडे पेय पदार्थ कोका-कोला थम्स अप डीयू स्प्राइट आदि को छोड़ें और अपने देसी पेय पदार्थ जैसे ठंडाई नींबू की शिकंजी बंटा जीरा अपने देश में बने पेय पदार्थ को ही पीएं अर्थात अपने अतिथियों को पिलाएं क्योंकि विदेशी ठंडा पीने से प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपए अपने देश से अपना पैसा विदेश जाता है उसको रोके अपने देश को मजबूत करें हवन के कार्यक्रम मे मुरारी लाल शर्मा, दिनेश शर्मा, बिल्लू शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, शीतल चंद शर्मा , सुरेश चंद शर्मा ,निहाल शर्मा आदि लोग और माताएं बहने उपस्थित रहे ।
