A2Z सभी खबर सभी जिले कीबाराबंकी

किसान के खेत में लगी आग़

खेत में आग लगने के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया

किसान के खेत में लगी आग़

बाराबंकी के देंवा थाना क्षेत्र के उखड़ी ग्राम पंचायत के गाव मढ़ी में अचानक से खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और लगभग 5 बीघे में उगी गेहूं की फसल में तेजी से आग फैल गई और पूरी फसल को ही अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही पल में किसान की सालभर की मेहनत देखते ही देखते राख हो गई अगर आग पर काबू न पाया ज्यादा काफी नुकसान होने की संभावना थी।
देखते ही देखते राख हुई फसल

ख़बर के मुताबिक दिन के समय भड़की आग ने देखते ही देखते आसपास के दूसरे खेतों को भी अपने चपेट में ले लिया. ये आग कैसे लगी इसे लेकर कोई ख़ास जानकारी नहीं मिल पाई है. खेत में आग लगने के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया. लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।

इस आग की चपेट में गांव के रहने वाले राम प्रसाद, सूबे दार , राम सेवक, राम कुमार, राज करन के खेत जलकर राख हो गए. घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई लेकिन, जब तक दमकल की गाड़ियां गांव तक पहुँच पाई तब तक तक गाव के काफी लोग आग बुझाने दौड़ पड़े आग पर काबू पा सके लेकिन तब तक लगभग 5 बीघा खेत जलकर खाक हो गया।प्रशासन की ओर से इस आग की जांचकर किसान की फसल बीमा और अराहत राशि की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।

Related Articles

रिपोर्ट विपिन कुमार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button