
कलेक्टर के निर्देशन में #पांढुर्णा में रबी वर्ष 2025-26 के लिए चना एवं मसूर पंजीयन प्रारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में रबी वर्ष 2025-26 में चना एवं मसूर फसल के उपार्जन के लिए ई-उर्जान पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार दिनांक 20 फरवरी 2025 से 16 मार्च 2026 तक पंजीयन किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार पंजीयन की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में किसानों के निःशुल्क पंजीयन के लिए वृत्ताकार सहकारी समिति पांढुर्णा, तिगांव, सिवनी एवं नानंदवाडी केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सशुल्क पंजीयन के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, CSC सेंटर, लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्ति द्वारा स्थापित अधिकृत केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जिले के समस्त किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर उपार्जन के लिए चना एवं मसूर फसल का समय पर पंजीयन कराएं, ताकि उन्हें शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे खसरा किस्तबंदी, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर आदि अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।