मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

हमीरपुर :बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जनपद हमीरपुर में बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व्यापक जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही।जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी देवेश कुमार कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्ला निषाद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सचिव एवं निदेशक भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद की नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) और जिला क्रीड़ाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित संदेश एवं संबोधन का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। वहीं जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुष चिकित्सालयों और ग्राम पंचायतों में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।आयुष विभाग एवं पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने जनपदवासियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।