A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री राम नवमी पर गोठड़ा माताजी भविष्यवाणी…

तीन बार होगी बोवनी, फसलों के दाम अच्छे मिलेंगे, राजनीति में होगी उठापटक

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

इशारों इशारों में लॉक डाउन की बात कहीं.. बोले वैशाख से आषाढ़ माह तक बीमारी का प्रकोप.. खेत वाला खेत और घर वाला घर पर ही रह जाएगा…

मनावर। जिला धार।। नागदा-खाचरौद विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे गांव गोठड़ा के समीप मलेनी नदी के किनारे स्थित प्राचीन महिषासुर_मर्दिनी_गोठड़ा माताजी मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की नवमी पर वार्षिक भविष्यवाणी हुई। हवन-पूजन के बाद पंडा नागूलाल चौधरी ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच भविष्यवाणी की। आगामी मौसम, खेती, व्यापार, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच बीमारियों की परिस्थिति को लेकर बताया गया। जहां गुजरात, राजस्थान और मप्र के हजारों लोग नदी किनारे भविष्यवाणी सुनने के लिए बैठे हुए थे।

पंडा_नागूलाल चौधरी ने कहा कि तीन बार बोवनी होगी। बोवनी को लेकर उलझन की स्थिति बनेगी। बीज दोगुना रखना होगा। पहली बोवनी #आषाढ़ माह की एकम से दशमी तक, दूसरी बोवनी आधे आषाढ़ की एकम से पंचमी तक और तीसरी बोवनी आषाढ़ माह के अंत से सावन माह की शुरुआत तक होगी। बोवनी का मुहूर्त तेरस तिथि मंगलवार का बताया। वह बोले की आधा वैशाख में पानी गिरेगा। दूसरे ज्येष्ठ में ज्यादा बारिश होगी, परंतु इसमें बोवनी नहीं करना है। सावन माह में कहीं पानी ज्यादा तो कहीं कम गिरेगा। भादवा माह और कुंवार माह में बारिश अधिक होगी। इस बारिश से नुकसान भी ज्यादा होगा। मावठा 7 बार गिरेगा। जिसमें अहगन, पौष और माघ माह में ओलावृष्टि भी होगी।

फसल अच्छी होगी, गेहूं में गेरूआ रोग आएगा।

पंडा चौधरी ने कहा कि गेहूं, सोयाबीन और लहसून के भाव अच्छे रहेंगे। प्याज के भाव में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सोयाबीन में इल्ली की शिकायत रहेगी तो गेहूं में कहीं-कहीं गेरूआ रोग आने की संभावना रहेगी। उन्होंने काली और सफेद फसलों के भाव अधिक रहने की संभावना जताई।

बीमारी बढ़ेगी, लॉकडाउन की संभावना जताई..

Related Articles

भविष्यवाणी में वह बोले कि वैशाख माह से आषाढ़ माह तक ऐसी बीमारी फैल सकती है कि लोगों को घरों और खेतों पर ही रहना पड़ सकता है। गाय-भैस में बीमारी आने के संकेत भी दिए। इसके अलावा सितंबर-अक्टूबर माह में भी बीमारियां बढ़ने की बात कहीं। वह बोले कि भूकंप, तेज आंधी और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा भी आने की संभावना है। वैशाख माह में अधिक हवा चलेगी, जो तूफान जैसी हो सकती है। वहीं आगजनी अधिक होने की बात कहीं। ऐसा समय आने वाला है अग्निदाह की जगह जमी दाह करना पड़ेगा

पंडाजी ने भविष्यवाणी में कहा कि गौमाता की रक्षा करें, परंतु आज यह स्थिति है कि गौमाता दर-दर भटक रही है। यहीं स्थिति इंसानों में आने वाली है, वृद्धाश्रम में जाने की शुरुआत हो चुकी है। वह बोले की आने वाला समय ओर खराब है। ऐसा समय आने वाला है कि अग्निदाह भी नहीं हो पाएगा और जमी दाह करना पड़ेगा।

यह भी दिए संकेत..

*सोना-चांदी में आमजनों को निवेश नहीं करने की बात कहीं। क्योंकि भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा और नुकसान होगा।
*राजनीति में उथल-पुथल होगा। विवाद की संभावना बढ़ेगी।
विश्व स्तर पर देशों के बीच युद्ध जारी रहेगा और यह अधिक बढ़ेगा।
*पशुओं के साथ स्वयं के खान-पान की व्यवस्था रखने की बात कहीं।
*जातिगत विवाद खत्म करने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
*बीमारी समाप्त होने के लिए हनुमानजी का अभिषेक, हवन, पूजन करने और धरती माता के साथ देवताओं की पूजा करने की बात कहीं।
*व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!