

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। रामनवमी के पावन पर्व पर नवनिर्मित सिंगाजी गौशाला का भव्य लोकार्पण प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रवीण शर्मा (राधै भैया ) वराहनगर तीर्थ क्षेत्र बड़ा बड़दा के कर कमलों से सरपंच भागीराम भाबर उपसरपंच दिनेश पटेल कैलाश भारती की उपस्थिति मे संपन्न हुआ
गौशाला का संचालन देवी सीता अजिविका समुह वायल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित प्रवीण शर्मा (राधै भैया) ने गौशाला लोकार्पण मे फीता काटने के बजाय भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप दिप जलाकर गौमाता की पुजा मिष्ठान, पुडी, हरि घास खिलाकर गौमाता प्रवेश कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया द्वारा सिंगाजी गौशाला का गौमाता मंदिर नामकरण करते हुए बताया कि गौमाता का इतिहास भारत की सनातन संस्कृति में अत्यंत प्राचीन और पुजनीय है। वेदों में गाय को अघन्या और जीवनदायिनी माना गया है। पैराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन से प्रगट कामधेनू से लेकर भगवान श्री कृष्ण को गोपालन तक गाय को माँ, पोषणकर्ता और तैतीस कोटी देवताओं के वास के रूप में पवित्र स्थान प्राप्त हुआ है। इस दौरान शुभारम्भ मे नगदी राशि की घोषणा एवं गौ ग्रास का दान भी किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच उपसरपंच दिनेश पटेल, पंचगण श्रीमति सोना राजाराम, रामलाल भगाजी, श्रीमति सकु बाई भगीराम भाभर, श्रीमति राधाबाई शांतीलाल पटेल, बुदीबाई नराण, श्रीमति गोमती डोंगरसिंह श्रीमति रंजना संजय, श्रीमति मलु बाई मालसिंह, मालसिंह दगड़ीया, हरि गुलाब मुवेल, सचिव जितेन्द्र पाटीदार, सहायक सचिव श्रीराम धनगर, मोबिलाईजर संदिप पाटीदार, कार्यालय मंशाराम पिता खेमाजी पटेल, टीआर पाटीदार, सुरेश गुजरातिया, शांतीलाल पटेल, लिलाधर, राकेश मोदी, दिनेश बागलिया, जगदीश, सुनिल मुकाती, डाँ.विरेन्द्र, अशोक स्वसहायता समुह की कार्यकर्ता, ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन उपस्थित रहे।