A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977697

मनावर। जिला धार।। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश भोपाल के आदेशानुसार स्थानीय विद्योदय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजय वाघे के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता रैली, स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता परिचर्चा, सामाजिक कुरुतियों के प्रति जागरूकता, संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त गतिविधियों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। संचालन प्रो. आर.एस. मुकाती ने किया। डॉ.माया देवड़ा, प्रो. चेतन शर्मा, प्रो. बालाजी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!