A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में जंजीर में जकड़े सपा विधायक अमिताभ ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में ईडी ने किया है गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने बेड़ियों में बंधे सपा विधायक अमिताभ

कानपुर नगर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई तत्काल सुनवाई की याचिका मंजूर होने के बाद केजरीवाल के द्वारा वापस ले ली गई।सीएम की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। ईडी दफ्तर जिस इलाके में स्थित है, वहां पर धारा 144 लगा दी गई है। भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए हमलावर हैं।
शुक्रवार को कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई अपने आप को जंजीरों में बांधकर अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया। अपने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करने के लिए चर्चित समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई आज फिर एक बार मीडिया की सुर्खियों में आ गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे तो वहां सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी उनके समर्थन में जंजीरों में जकड़े हुये पहुंच गये। मीडिया को जानकारी मिलते ही शहर भर की मीडिया भी विरोध प्रदर्शन करने के लिये पहुंच गई। आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षियां पार्टियां सरकार को घरने में लगी है। दिल्ली से लेकर यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

अमिताभ बोले संविधान का गला घोंटने का काम किया जा रहा है

कानपुर आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ बड़े चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध जताने के लिए खुद को लोहे की बेड़ियों में जकड़ रखा था। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। वह ठीक नहीं है। सरकार ने संविधान का गला घोटने का काम कर रही है। सरकार ईडी और इनकम टैक्स के जरिए नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है।
अमिताभ ने कहा, कि हम लोग सरकार के विरोध में अपने अपनी आवाज जनता तक पहुंचाएंगें और आगामी
लोक सभा चुनाव में भाजपा की सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!