

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। देररात मंदिर से भजन कीर्तन के बाद वापस घर लौट रहे किसान की बिजली के सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर अधेड की मौत हो गई जबकि उपखण्ड अधिकारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा निवासी राजू सिंह (46)पुत्र विजय बहादुर सिंह शनिवार देर रात मंदिर से भजन कीर्तन के बाद अपने घर जा रहा था तभी बिजली के खम्भे में बंधे सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाकरों ने राजू सिंह को मृत घोषित कर दिया।
घर में हुई इस आकस्मिक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक छोटा किसान था और छः बीघा खेतिहर जमीन पर अपने परिवार का गुजारा करता था। जबकि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया हैं। वहीं इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी पता कराया जा रहा है।