A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरक्षी अधीक्षक घटनास्थल पर स्थिति का जायजा, आवश्यक निर्देश

4 साल पहले ही बालू खनन पर रोक लगने के बावजूद लगातार अवैध खनन कर बालू बेचते हैं चैतीपीपर और गिजी गांव के लोग।

जहानाबाद। जिले में शनिवार दोपहर बालू खनन को लेकर 2 पक्षों के बीच लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक पक्ष के 5 और दूसरे पक्ष के एक शख्स के पेट, पैर और सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना पर आरक्षी अधीक्षक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया, वहीं दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों में हुई। घायलों को इलाज के लिए घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। अब स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को पीएमसीएच भेजा गया है।

धीरज कुमार के सीने में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन, परिजनों ने उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, चैतीपीपर गांव के दिनेश राम के पैर, अजय राम के पेट, सुधीर राम और विजय राम को पैर में गोली लगी है। गिजी गांव के विष्णु कुमार भी इस घटना में घायल है। गांव की महिला ने बताया कि अचानक से 20-25 लोग आए और फायरिंग करने लगे। आवाज सुनकर लग रहा था पटाखे फूट रहे हैं। देखने के लिए जैसे ही मैं बाहर गई एक गोली मेरे सिर के पास गुजर गई। बाकी लोग बाहर निकले, जिससे उन्हें भी गोली लग गई। 15-20 मिनट तक दहशत का माहौल था। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ।

घायल अजय कुमार ने बताया कि मैं अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही घर से बाहर निकला मुझे गोली लग गई। बता दें कि जहानाबाद में बीते 4 साल पहले ही बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद चैतीपीपर और गिजी गांव के लोग लगातार अवैध खनन कर बालू बेचते हैं। दोनों गांवों के लोगों ने बालू खनन के लिए अपना-अपना इलाका चुना था, लेकिन एक दूसरे के एरिया में जाने की वजह से आज फायरिंग हुई। कृति कमल ने बताया कि बालू उठाव को लेकर 2 पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें 6 लोगों को गोली लगने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर थानाध्याक्ष समेत अन्य अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। जांच में जो भी चिन्हित या अज्ञात दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Show More
Back to top button