मध्यप्रदेश

जल संरक्षण को लेकर खोहरी में निकली जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

कटनी। “मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद” के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था दिव्यांगजन कल्याण समिति, पौसरा के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान

 

जल संरक्षण को लेकर खोहरी में निकली जागरूकता रैली, मझगवाँ फाटक में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ
कटनी। “मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद” के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था दिव्यांगजन कल्याण समिति, पौसरा के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26 मार्च 2026 जिला कटनी के ब्लॉक कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवाँ फाटक के ग्राम खोहरी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु एक सांकेतिक रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामवासियों को जल के महत्व, संरक्षण एवं उसके समुचित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। “जल है तो कल है” एवं “पानी बचाओ – जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात दिनांक 27 मार्च 2026 को ग्राम मझगवाँ फाटक में आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु “जल मंदिर (प्याऊ)” का शुभारंभ किया गया, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राम पटेल जी, ग्राम मझगवाँ फाटक के सरपंच एवं समिति अध्यक्ष श्री संतोष निषाद जी,नवांकुर संस्था के प्रभारी श्री राजू यादव जी, अध्यक्ष श्री बाबू श्याम जी, , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोहरी के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल जी, समिति सचिव श्री अजीत पटेल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे जल का दुरुपयोग न करें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!