मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली: निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

सिंगरौली: निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
WhatsApp Facebook

 

सिंगरौली: निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

एनटीपीसी एवं न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली: । जिले के निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का सोमवार को प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिए कि न्यायालय भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।

प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भवन समय पर तैयार होकर आमजन एवं न्यायिक व्यवस्था के लिए जल्द उपलब्ध होना चाहिए।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने एनटीपीसी परिसर एवं निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष विपिन शाह एवं उनकी टीम ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, बार कक्ष का विकास, पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिवक्ताओं एवं न्यायालय आने वाले आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल खंडेलवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष नरेश शाह, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया।