A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

भागवत कथा जीवन जीने की युक्ति बताती है- आचार्य देवव्रत महराज

कथा सुनाते आचार्य देवव्रत जी महाराज

लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के मादामई के पूरे दुबान में हो रही भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथा व्यास आचार्य देवव्रत महराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का महात्म अकथनीय है। उन्होंने बताया कि भगवान की जितनी ही कृपा होती है उतना ही वाणी से प्रस्फुटित होता है। देवव्रत जी ने कहा कि यह कथा जीवन जीने की युक्ति बताती है। उन्होंने भक्तों को बताया की हर मानव को एक आधार की जरूरत है। आचार्य ने श्रद्धालुओं को समझाया कि यह कथा अमर ग्रन्थ है व जीवन का मुक्ति का मार्ग है। कथा के दौरान जिले के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने भी व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नेता अभिषेक मिश्र, कुलवंत सिंह, नागेश प्रताप सिंह, बनलू नेता, सुरेश सिंह, देवेंद्र मिश्र गट्टे महराज, धीरज सिंह, रोहित सिंह भी व्यासपीठ का पूजन अर्चन करते दिखे। कथा के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने व्यासपीठ का पूजन किया। श्रद्धालुओं का स्वागत आचार्य शास्वत एवं संजय शुक्ला ने किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button