*किसान कल्याण वर्ष 2026 की जागरूकता के लिए पांढुर्णा में निकाली गई भव्य बाइक रैली*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 की व्यापक जागरूकता के उद्देश्य से आज पांढुर्णा जिले में एक भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर तीन शेर चौक, तार बाजार, शाह पेट्रोल पंप, बस स्टैंड होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में लगभग 150 किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पांढुर्णा द्वारा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस बाइक रैली में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती अर्चना डोंगरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, श्री योगेश भलावी सहित जिले के प्रगतिशील किसान तथा कृषि, राजस्व, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने, खेती को अधिक लाभप्रद बनाने के लिए जागरूकता लाने तथा कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभागों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार के प्रति जागरूकता, उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था ई-विकास प्रणाली की जानकारी, धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत संतुलित उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना, धरती माता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए नरवाई प्रबंधन की जानकारी देना तथा गौ पालन को प्रोत्साहित कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना भी इस रैली के प्रमुख उद्देश्य रहे।
विदित हो कि शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के क्रम में प्रदेश भर में किसानों के मध्य इस अभियान का वातावरण निर्मित करने के लिए पूर्व से ही जिले में कृषि रथ संचालित किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में जिला स्तर पर जिले के प्रगतिशील किसानों एवं विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों की उपस्थिति में इस भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिससे किसान कल्याण वर्ष 2026 के प्रति व्यापक जनजागरूकता का संदेश दिया गया। 