

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक किसान जान बचाकर भागता नजर आ रहा है। पीछे से किसान को जंगली सुअर खदेड़ता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार ये वायरल वीडियो मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गाँव का बताया जा रहा है।किसान शकूरा 55 वर्षीय अपने खेत में खाद छिड़कने गया था। जिस पर जंगली सुवर ने पीछे से हमला बोल दिया। किसान ने किसी तरह अपनी जान वहाँ से भाग कर बचाई। जानवर के हमला से पूरे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बीते दिन पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी। खेत में काम कर रहे परछा गांव निवासी गुल खान के ऊपर जंगली सुअर ने हमला बोल दिया था। जिसमें किसान गंभीर घायल हो गया था।
