अंबेडकरनगर राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस व पीआरवी द्वारा चोरी की एक मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे शुक्रवार को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा पीआरवी कर्मचारी की मदद से आरोपी विनोद वर्मा पुत्र समशेर वर्मा निवासी दुर्गेचितपुर थाना राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया व उसके पास से चोरी की गयी एक अदद मोबाइल बरामद की गयी व पीडिता से प्राप्त तहरीर व बरामदगी के अधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया व गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
2,509 Less than a minute


