A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

संयुक्त व्यापार संघ नोहर ने शिवाजी बस स्टेंड पर किया मिल्क रोज छबील का शुभारंभ।

थानाधिकारी नोहर ईश्वरानंद ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।

http://( मोहरसिंह ) नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। संयुक्त व्यापार संघ नोहर के तत्वावधान में नोहर के शिवाजी बस स्टैंड पर राहगीरों व यात्रीगणों को चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से निजात दिलाने के लिए मिल्क रोज शर्बत व रुहआफ्जा के शीतल शर्बत पिलाने की सेवा का शुभारम्भ किया गया। इस पुनीत कार्य के शुभारम्भ के मुख्य अतिथि थानाधिकारी पुलिस थाना नोहर ईश्वरानन्द थे । विशिष्ठ अतिथि के रुप में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा नोहर के प्रबंधक अभिषेक जांगिड़ मौजूद थे। संयुक्त व्यापार संघ नोहर के अध्यक्ष संजय मोदी,महामंत्री राजेन्द्र कन्दोई,मंत्री सुशील सिपानी,उपाध्यक्ष तिलोक बंसल,रामचंद्र पारीक,सांवरमल हिसारिया, दवा विक्रेता संघ नोहर के अध्यक्ष रफीक चौहान,अनिल कड़वासरा,राजेन्द्र थिरानी,इन्द्र बिरकाली वाला,दिनेश भूकरकेवाला,राजपाल बिजारणिया,मोहनलाल डाबी,रामेश्वरलाल सोनी,बसंत तिवाड़ी,कुशाल बाबाणी,सादक अली,आशीष मोदी,नन्दलाल भागवाणी,ओम लालवाणी,मनोज भाया,राकेश पूनिया,किशन चाचाण,राकेश हिसारिया,अमित हिसारिया,मुकेश हिसारिया,मानव मंगल सेवा संस्थान नोहर के अध्यक्ष विनोद गोल्याण,सुनील राठी,मुकेश,धीरज,महेन्द्र सिपानी, शख्सियत ए ख़ास के लेखक जयकिशन वर्मा,राकेश नागल,युनाइटेड प्रेस सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज कौशिक, पत्रकार मालचंद व्यास,पब्लिक पिलर नोहर के संपादक रोहताश सैनी,स्काई न्यूज से संतोष कंकर आदि की उपस्थिति रही। संयुक्त व्यापार संघ नोहर की तरफ से मानवता की की कड़ी में यह सेवा लगभग दस दिन तक जारी रहेगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!