A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

नामांकन के आखिरी दिन गाजेबाजे के साथ अधिवक्ताओं ने पेश की दावेदारी

अध्यक्ष पद पर आठ तथा महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच होगा रोचक मुकाबला

नामांकन के आखिरी दिन गाजेबाजे के साथ अधिवक्ताओं ने पेश की दावेदारी

अध्यक्ष पद पर आठ तथा महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच होगा रोचक मुकाबला

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान के अखिरी दिन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन को लेकर चुनाव समिति के कार्यालय के समक्ष धूम मची दिखी। गाजेबाजे के साथ प्रत्याशियों ने समर्थकों के उत्साह भरे माहौल में चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के समक्ष अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। अध्यक्ष पद पर शनिवार को राजेश चन्द्र तिवारी, घनश्याम मिश्र तथा विजय कुमार तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अबरार अहमद, विभाकर नाथ शुक्ल तथा उपाध्यक्ष पद पर बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार त्रिपाठी एवं विनय कुमार जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद पर संजीव कुमार तिवारी, महेश कुमार पटेल, अरविन्द पाण्डेय तपन ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। सहमंत्री पद पर वेद व्रत त्रिपाठी व पंकज त्रिपाठी तथा प्रचार मंत्री पद पर विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य कार्यकारिणी पद पर सतीश पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी तथा दानिस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर अब आठ प्रत्याशी तथा महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव समिति के महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच दिनांक बाइस अप्रैेल तथा तेईस अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया संचालित होगी। नामांकन प्रक्रिया की देखरेख में राममोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह अगई, शिवाकान्त उपाध्याय, अजय शुक्ल गुड्डू, कालिका प्रसाद पाण्डेय, राधा रमण शुक्ल, टीपी यादव को जुटे देखा गया। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन दिन भर तहसील परिसर में चुनावी गहमागहमी का माहौल दिखा।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!