A2Z सभी खबर सभी जिले की

संकल्प से समाधान अभियान” अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन ,पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

संकल्प से समाधान अभियान” अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन

पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित, जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत जनपद पंचायत पांढुर्णा परिसर में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारडी निवासी श्री कपूर चंद कोरड़े, श्री लीलाधर कोरड़े एवं श्रीमती कुसुम बारंगे को पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारगोंदी के श्री कमल रेवतकर तथा ग्राम पंचायत पेड़ोनी के श्री पूर्ण तुमडाम को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

 

शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि शासन का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। साथ ही हितग्राहियों से अपील की गई कि वे अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक करें।

उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी एवं उपाध्यक्ष श्री भीमराव वालके द्वारा हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण करते हुए शासन की जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!