
*सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – सिविल अस्पताल पांढुर्णा के सभाकक्ष में विधायक श्री निलेश उइके की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता तुमहाम, मनोनीत सदस्य श्री कृष्णचंद खुडखुडिया, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अल्का एक्का, सीबीएमओ डॉ. दिपेन्द्र सलामे, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. मिलिंद गजभिये, श्री सुरेश कुमार टेकाम, श्रीमती सरिता उके, श्री देवराव कुमरे, श्री राजेश हांडे, श्रीमती रजनी बंसोड, श्री रमेश चिकाने सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें अस्पताल परिसर की खुली नालियों को सीमेंट चेंबर के माध्यम से बंद करवाने, पोस्टमार्टम भवन में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य कराने, एक्स-रे के लिए (बीपीएल को छोड़कर) 50 रुपये शुल्क निर्धारित करने, ईसीजी जांच के लिए 30 रुपये शुल्क लेने तथा अस्पताल परिसर में गंदगी करने, शराब पीकर आने, गुटखा खाते पाए जाने एवं थूकने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाए जाने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक फेस रीडिंग सिस्टम लगाए जाने संबंधी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

- सम्मिलित प्रस्तावों में अस्पताल परिसर में न्यूनतम पार्किंग शुल्क लेने एवं पार्किंग को ठेके पर दिए जाने संबंधी प्रस्ताव पर अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों द्वारा असहमति व्यक्त की गई।
बैठक के दौरान विधायक श्री निलेश उइके द्वारा विधायक निधि से सिविल अस्पताल पांढुर्णा को प्रोजेक्टर प्रदान किया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में विधायक निधि से पार्किंग शेड बनवाए जाने पर भी सहमति प्रदान की गई।
