
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम दाडीमेटा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित जल स्त्रोतों की सफाई कर दिया संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से बढ़ी जागरूकता
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में ग्राम दाडीमेटा में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा ग्राम दाडीमेटा के प्राथमिक शाला परिसर स्थित जल स्त्रोत (सोख पीट) क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान जल स्त्रोत परिसर में जमा गंदगी, कचरा एवं अवांछित सामग्री को हटाकर परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोगी बनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को जल स्त्रोतों की नियमित देखभाल, साफ-सफाई एवं संरक्षण के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने से न केवल जल की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलती है। सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर अपने आसपास के जल स्त्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे, परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, श्रीमती किर्ति घागरे, श्री प्रविण साहू, श्री सतीश सेंबेकर, नवांकुर संस्था से श्री राजेश कुमार मानकर, प्रधान पाठक श्री नरेश राऊत एवं श्री रवि घागरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।