
गुजरखेड़ी में तेली समाज संगठन का विस्तार, सर्वसम्मति से संदीप घाटोडे अध्यक्ष निर्वाचित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना क्षेत्र में सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तेली समाज संगठन पांढुरना द्वारा ग्राम गुजरखेड़ी में संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ग्राम स्तर पर नई इकाई का विधिवत गठन किया गया, जिसमें समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से श्री संदीप भास्कर घाटोडे को तेली समाज संगठन गुजरखेड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए श्री चेतन प्रभाकर वानोडे को सर्वसम्मति से चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने, शिक्षा, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संगठन की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति दी जाएगी, जिससे समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
ग्राम गुजरखेड़ी से इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रभाकर वानोडे, देवराव खोड़े, दिगंबर फरकसे, लीलाधर वानोडे, संदीप घाटोडे, चेतन वानोडे, रतन खोड़े, किशोर खोड़े, रोशन खोड़े, रवि बालपांडे एवं मंगेश बालपांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
वहीं तेली समाज संगठन पांढुरना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए। इनमें सुनील घाटोडे, अध्यक्ष भूषण केवटे, सचिव वानोडे सर, विष्णु लेंडे, शांताराम केवटे, भीमराव सांबारे, कैलाश सांबारे, शंकर भद्रे, शेषराव रेवतकर, नरेश वघाले, मनोज घोड़े, पुरुषोत्तम वघाले, संजय रेवतकर एवं मनीष मेटांगले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अंत में नव-गठित इकाई के पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा समाज के सर्वांगीण विकास, एकजुटता और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें समाज के उज्जवल भविष्य को लेकर आशा और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
