
चार सूत्री मांगों को लेकर अविनाश कैपिटल होम 2 के अपार्टमेंट के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

रायपुर के सद्दू स्थित अविनाश कैपिटल होम 2 के अपार्टमेंट एरिया के लोगों ने आज रविवार को फाउंटेन चौक के पास विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की अपार्टमेंट के लोगों की चार सूत्री मांग थी
(1) अपार्टमेंट में जल्द से जल्द चुनाव कराया जाए
(2)अपार्टमेंट में सिक्योरिटी व्यवस्था फिर से बहाल किया जाए
(3) अपार्टमेंट के लोगों की बिना सहमति के कोई भी कार्य नहीं किया जाए
(4) अपार्टमेंट में नगर निगम के पानी का कनेक्शन जल्द से जल्द कराया जाए
बताते चले की अविनाश कैपिटल होम 2 जहां पर लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ फ्लैट खरीदा था लेकिन वर्तमान में यहां कोई भी सुविधा नहीं है जिसके कारण से सोसाइटी की स्थिति काफी दयनीय हो गई है विगत कुछ दिनों से यहां का सिक्योरिटी गार्ड को भी हटा लिया गया जिसके कारण लोग काफी नाराज हो गए ।
सोसाइटी के अंदर करोड़ों रुपए की लागत से बना क्लब हाउस सफेद हाथी प्रतीत हो रहा है यहां का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है लंबे समय से क्लब हाउस बंद है जिसके कारण यहां कोई भी तरह की एक्टिविटी नहीं हो पा रही है इसके कारण भी लोग काफी नाराज हैं