A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बीच सड़क पर सो गया सिपाही,शोसल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है।शोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिपाही बीचों-बीच सड़क पर लेटा हुआ सो रहा है।वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में बीच सड़क पर सो रहा है।

वायरल वीडियो सदर कचहरी के चौराहा का बताया जा रहा है।जहाँ पर सिपाही राजवीर बीच सड़क पर सोते हुए मिले हैं।जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बना कर शोसल मीडिया पर अपलोड कर दिया है ।जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में बीच सड़क पर सो गया है।वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है की सिपाही नशे की हालत में नहीं था,सिपाही मूर्छित हो कर गिर पड़ा था ।पुलिस ने सिपाही को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है ।वायरल वीडियो की पुष्टी अखंड भारत न्यूज़ की टीम नहीं करती है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!