A2Z सभी खबर सभी जिले की

लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा घाट गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा घाट गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के दक्षिण करीब 400 मीटर दूर सिवान स्थित आम के बाग में एक 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला।

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में शव को फंदे से उतार लिया और अंतिम संस्कार के लिए नदी की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान गांव के चौकीदार ने डायल 112 पर सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान सेल्हरा निवासी राज (19) पुत्र रामजी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। बताया जा रहा है कि राज चेन्नई में रहकर पेंटिंग का काम करता था और करीब पांच–छह दिन पहले ही काम से घर लौटा था।

Related Articles

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है ।

*रिपोर्टर*

संतोष कुमार

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

*मो0 9565061080*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!