A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती- रहस्यमयी हालात में युवक की मौत: सुसाइड नोट में अत्याचार का आरोप, महिला गिरफ्तार

 कप्तानगंज (बस्ती)-  थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की शर्ट पर मिट्टी लगी हुई थी, पैर में चप्पल लटक रही थी और घुटने के पास जींस फटी हुई थी। शव की हालत देखकर लोग हैरान रह गए।

मामले में सामने आए सुसाइड नोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक युवक ने नोट में एक महिला समेत अन्य लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने यह भी लिखा है कि “लोग मुझे मार डालेंगे”, जिससे घटना संदिग्ध बन गई है।

परिजनों का कहना है कि उनके पास तमाम साक्ष्य मौजूद हैं और उनके पुत्र की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक और उक्त महिला के बीच संबंध थे, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

Related Articles

थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में जिन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी भी भूमिका की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button