A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजकुमारी शुभांगना राजे बनी मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष

राजकुमारी शुभांगना राजे बनी मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव मे कुंजरोद राजघराने की राजकुमारी शुभांगना राजे जामनिया ने 6132 मत हासिल कर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मे उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई । समय जगत की टीम द्वारा जब नव निर्वाचित मध्य प्रदेश की युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी शुभांगना राजे से चर्चा की गई तो बताया गया कि में समाज सेवा के साथ राजनीति में आने का उदेश्य लेकर आई हु और आगे मेरा लक्ष्य है कि में जनता की सेवा करना चाहती हु और हमेशा ही करती रहूंगी । राजकुमारी शुभांगना जी 29 वर्ष की आयु मैं भारत की सबसे युवा राजनीतिक नेताओं में से एक हे, उन्होने भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव में भाग लिया और मध्य प्रदेश के युवाओं द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई। इससे पूर्व, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता रही। और मात्र 27 वर्ष की आयु में धार लोकसभा क्षेत्र से सब्सीट्यूट प्रत्याशी कैंडिडेट के रूप में नामांकित हुई थी।

 

राजकुमारी शुभंगाना ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्रातक और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक एवं सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर एम एस सी की उपाधि प्राप्त की है। वहीं, छात्र संघ के चुनाव जीतकर छात्र प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी रही। इस खेल से उन्हें टीमवर्क, अनुशासन और दृढ़ता जैसे मूल्य सिखाए हैं, जो उनकी राजनीतिक जीवन की दिशा तय करते हैं।

 

मध्य प्रदेश के पूर्व रियासती क्षेत्र जामनिया राज पारिवारिक से जुड़ी पृष्ठभूमि 600 वर्ष पुरार्नी लोकसेवा की परंपरा से प्रेरित है। वही इनके पूर्वजों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और जनता की सेवा को जीवन का ध्येय बनाया – उसी विरासत को यह आज गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है। वही इनकी संस्था कुंजरोद

वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से राजकुमारी शुभंगाना जी ने सैकड़ों आदिवासी बालिकाओं को मासिक स्वच्छता और शिक्षा अभियानों के जरिये सशक्त बनाया है। इन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने को लेकर अत्यंत संवेदनशील और प्रतिबद्ध है साथ ही राजनीति को इन्होंने सामाजिक प्रभाव का माध्यम चुना है। इनका लक्ष्य एक ऐसी युवा महिला नेता बनने का है जो न्यायपूर्ण शासन के माध्यम से देश में स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और खाद्य सुरक्षा की असमानताओं को कम कर सके। राजकुमारी शुभंगाना जी यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद धार जिले के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!