A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज दिनांक 25.02.2026 को लालगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी महोदय निरीक्षक द्वारा थाना

थाना लालगंज

जनपद बस्ती

आज दिनांक 25.02.2026 को लालगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी महोदय निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी के दौरान थाना प्रभारी महोदय द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने ग्रामों में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा होलिका दहन स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। असामाजिक तत्वों, अवैध शराब की बिक्री, डीजे संचालन में निर्धारित मानकों के उल्लंघन तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल थाना स्तर पर सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रहरियों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, विवाद की स्थिति में तत्काल सूचना देने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। सभी ग्राम प्रहरियों ने त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
थाना प्रभारी महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर

Related Articles

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!