A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया मिठाई, नमकीन और मावा विक्रय प्रतिष्ठानों आकस्मिक निरीक्षण परीक्षण हेतु लिये नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया मिठाई, नमकीन और मावा विक्रय प्रतिष्ठानों आकस्मिक निरीक्षण
परीक्षण हेतु लिये नमूने

———-

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज मंगलवार को मिठाई, नमकीन, मावा एवं पनीर के कई विक्रय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे के अनुसार होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुये खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में रेत नाका ग्वारीघाट स्थित हरिराम डेयरी से घी एवं दही, पाटन रोड़ स्थित यादव किराना से मूंग दाल एवं काबुली चना, मुकादमगंज स्थित दिगम्बर रेस्टॉरेंट से पनीर, गढ़ा स्थित अनन्या डेयरी से दूध, पनीर एवं दही, सालीवाड़ा स्थित इंदौर बेकरी एण्ड स्वीट्स से नमकीन, दूबे डेयरी से दही, बेलखेड़ा स्थित जैन स्वीट्स से कसाटा बर्फी, अनुज स्वीट्स से मावा बर्फी, चौरसिया आइसक्रीम पार्लर से नमकीन तथा मनकेड़ी स्थित नेमा स्वीट्स से मावा के नमूने लिये गये।
उन्होंने बताया कि एकत्रित नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। परीक्षण में अमानक अथवा असुरक्षित पाये जाने पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान रेत नाका ग्वारीघाट स्थित हरिराम डेयरी में दही निर्माण के दौरान प्लास्टिक पात्रों का उपयोग होना पाये जाने पर गर्म दूध को सीधे प्लास्टिक पात्रों में नहीं रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!