A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री वल्लभ युवक परिषद का होली मिलन समारोह हर्षोल्लाह से मनाया गया।

रिपोर्टर विवेक सिनहा

अखंड भारत न्यूज़

वाराणसी। श्री बल्लभ युवक परिषद द्वारा सारनाथ स्थित विराट वाटिका में संगीतमय पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री वल्लभ युवक परिषद के अध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम बार महिलाओं ने भी सहभागिता की। समारोह का मुख्य उद्देश्य आपस में मेल-जोल एवं प्रेम, सौहार्द बढाना है। इस मौके पर में डॉ सीमा वर्मा द्बारा संगीतमय भजनों से वातावरण भक्ति मय हो गया। सभी लोग एक-दूसरे से अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को गले लगकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद संजय गुजराती, लोकेश गुप्ता, रूचिदा बजाज, प्रदीप खंडवाल, डॉ सीमा वर्मा, कौशल नागर, संजय गुजराती, शरद पौडवाल, मानिक लाल गुजराती, रोशन गुजराती, रमेश भाई दिल्ली वाले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!